गौरीगंज, मई 20 -- मुसाफिरखाना, संवाददाता। पत्नी को मायके से लेकर घर लौट रहे युवक के साथ रास्ते में कुछ लोगों ने जमकर मारपीट की। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस की जांच में महिला के प्रेमी द्वारा ही अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात सामने आइ है। केस दर्जकर पुलिस ने जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के बनकेपुर सरैया निवासी जितेंद्र कुमार (25) अपनी पत्नी केश कुमारी व भतीजी शिवानी को उसके मायके पूरे मो. नेवाज गांव से लेकर मंगलवार की देर शाम पैदल ही कस्बे की ओर लौट रहा था। रास्ते में भनौली स्थित जामा मस्जिद से पहले नहर पुलिया के पास बाइक लेकर मौजूद कुछ लोगों ने जितेन्द्र को रोककर उसपर हमला बोल दिया। जिससे जितेंद्र गंभीर ...