बहराइच, मार्च 20 -- बहराइच, संवाददाता। बकाया धन वापस किए जाने के बहाने बुलाकर दो हमलावरों ने युवक की पिटाई कर दी। परिवारीजनों ने घायल को थाने पहुंचाया। पुलिस ने मेडिकल को सीएचसी भेजा। मारपीट की धाराओं में दो को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कैसरगंज थाने के बदरौली के बलदानपुरवा निवासी शिवकुमार पुत्र राम दयाल से फखरपुर थाने के कंदौली गांव निवासी बिल्लू ने काफी धन उधार ले रखा था। तगादा करने पर आजकल पर टाल रहा था। मंगलवार को शिव कुमार शहर आया था। बिल्लू ने उसे फोन पर काल कर मंगलवार शाम संतरी दास कुट्टी पर आकर धन ले लेने को कहकर बुलाया, तो शिवकुमार शहर से संतरीदास कुट्टी पहुंचा। तो धन दिए जाने के बजाय बिल्लू व हरिद्वार ने जमकर मारपीट की। जिसके चलते वह घायल हो गया। उसे थाने लाए जाने पर पुलिस ने कैसरगंज सीएचसी मेडिकल के लिए भेजा। पीड़ित की तहर...