प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 13 -- बाघराय। थाना क्षेत्र के बेला जटमलपुर गांव में 11 दिसंबर की सुबह करीब नौ बजे जमीन के विवाद में श्रीकृष्ण मिश्रा और सुशील के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में सुशील गंभीर घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद भी सुशील की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने स्वरुप रानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। उसी मामले में घायल सुशील के भाई प्रदीप कुमार की तहरीर पर पुलिस ने श्रीकृष्ण मिश्र, लालजी, अमरेन्द्र, वीरेंद्र, हरीश, विष्णु, सुजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...