लखीमपुरखीरी, मई 1 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता।कोतवाली क्षेत्र में एक युवक के साथ रास्ते में रोककर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।ग्राम हमीदाबाद निवासी मुजीब खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे वह काम पर जा रहा था। आरोप है कि घर के पास ही गांव के कादिर अली ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए लात-घूसों से मारपीट की। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- मारपीट के आरोप में चार पर केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...