बलरामपुर, अगस्त 7 -- बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र में दलित युवक व उसके साथी के साथ कथित मारपीट, जातिसूचक गालियां देने तथा जबरन घर ले जाकर दोबारा हमला करने के आरोप में पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के विरुद्ध अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्राम जुवागांव निवासी जमुना प्रसाद पासवान की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार वह अपने साथी बब्लू उर्फ अभिषेक गौड़ के साथ मोटरसाइकिल से गांव लौट रहे थे। आरोप है कि हन्नामनगंज मंदिर, बिथरिया परसपुर के पास धर्मेंद्र कुमार सोनी ने अपनी मोटरसाइकिल से पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। पीड़ित का आरोप है क...