प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 5 -- बाघराय थाना क्षेत्र के डिहवा उमरी कोटा गांव निवासी तूफान पाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन मार्च को शाम करीब 7.30 बजे उसका भतीजा यशपाल दुकान पर सामान खरीदने गया था। तभी गांव के कुछ लोग उसे गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। खबर मिलने पर जब वह लोग पहुंचे और कारण पूछा तो आरोपित उनको भी गालियां देते हुए उसकी बाइक तोड़ दी और कहा यहां से भाग जाओ नहीं तो जान से मार देगें। पीड़ित तूफान पाल की तहरीर पर पुलिस ने नन्द लाल, दीपक पाल व प्रदीप पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...