युवक को पीटने, पिस्टल सटाकर धमकी का आरोप
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 2 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के परेवा नारायणपुर गांव निवासी मो. कुर्बान पुत्र अब्दुल हकीम ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसका भाई नूर 31 मई शाम बाइक से जा रहा था। तभी गांव के एक व्यक्ति उसे रोककर गालियां देने लगा। विरोध करने पर उनके साथ रहे लोगों ने उसका कॉलर पकड़ कर मारा पीटा, पिस्टल सटाकर गोली से उड़ा देने की धमकी दी। उसका भाई किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचा तो एक घंटे बाद आरोपी भी पहुंच गए, जान से मारने की धमकी दी। धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि सोशल मीडिया पर ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता। पीड़ित मो. कुर्बान ने मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.