युवक को पीटकर फोड़ा उसका सिर, मुकदमा
कौशाम्बी, जून 14 -- नगर पालिका परिषद भरवारी के बालाजी नगर (टीकरडीह) निवासी राहुल गौतम ने बताया कि शनिवार की सुबह वह खेतों की ओर गया था। रास्ते में पड़ोसी सगे भाई बृजेश व दिनेश मिल गए। इन्होंने पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। इससे सिर फट गया। शरीर के अन्य अंगों में भी गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। चीख-पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। मामले की शिकायत पर एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। मुकदमे की विवेचना सर्किल अफसर करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.