बलरामपुर, अप्रैल 30 -- बलरामपुर, संवाददाता। गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र में दबंगों ने एक युवक की पिटाई और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के ग्राम नगवा निवासी शौकत अली ने गुरुवार को बताया कि पुरैना बुलंद बाजार में असलम की सरिया सीमेंट की दुकान पर काम करता हूं। व्यापारिक लेनदेन को लेकर रात करीब 8.30 बजे चिरकुटिया गांव के सगीर अहमद, वसीम अहमद, आलमगीर व मसीहुद्दीन ने लाठी-डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- मारपीट करने के आरोप में चार पर केस दर्ज थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...