शाहजहांपुर, मार्च 8 -- होली मिलकर लौट रहे कार सवार युवक को कुछ लोगों ने पीट कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। बहादुरगंज मोहल्ला निवासी उदित सिंह पुत्र संजीव कुमार सिंह ने बताया कि 5 मार्च को वह अपने चाचा के यहां से होली मिलकर कार द्वारा घर वापस आ रहा था। मधुबन कॉलोनी के रास्ते में सितारगंज मोहल्ला निवासी अजय कश्यप अपने तीन साथियों के साथ बाइक से आए और गाली गलौज करने लगा। जब उसने विरोध किया तो चारों ने उसे पीट कर लहूलुहान कर दिया लोगों के आ जाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...