कौशाम्बी, फरवरी 26 -- चरवा थाना क्षेत्र के छोटी मौली गांव की राधा देवी ने बताया कि 20 फरवरी को वह अपने पति ज्ञान बाबू तथा छह वर्षीय बेटे कार्तिक के साथ वैवाहिक समारोह में शामिल होने करारी के बरलहा गांव गई थी। वहां पर रिश्तेदार फूलचंद्र की बेटी की शादी थी। पीड़िता के मुताबिक, रात को उसके पति भोजन के पश्चात बेटे कार्तिक की खोजबीन करने जनवासा की ओर गए थे। वहां पर मंझनपुर के चन्ना पर मजरा निजामपुर हंडिया निवासी तुलसी, दिलीप व दीपक मिल गए। इन्होंने रंजिश के चलते गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पीड़िता के पति को बेरहमी से पिटाई कर मरणासन्न कर दिया। इलाज कराने के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.