गोपालगंज, फरवरी 25 -- कटेया। स्थानीय थाने के सेमरिया गांव में दो लोगों ने मिलकर एक युवक को पीटकर जख्मी कर दिया। इस मामले में मिथिलेश कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि 22 फरवरी को वह घर से बथान की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में दो लोग मिलकर उनके साथ गाली गलौज करने लगे। जब विरोध किया तो उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस मामले में सेमरिया टोला दर्जीपट्टी गांव के सतीश वर्मा एवं भोला वर्मा को आरोपित बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...