मऊ, मई 27 -- घोसी। कोतवाली अंतर्गत मझवारा निवासी दीपक बांसफोर पुत्र शिवमूरत का मधुबन क्षेत्र के एक गांव निवासी राहुल यादव के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश को लेकर मंगलवार की रात करीब 10 बजे आरोपी राहुल यादव बाइक से अपने कई साथियों को लेकर पहुंचा और लाठी डंडे व धारदार हथियार से युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही तहरीर के आधार पर आरोपियों पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...