बरेली, मार्च 28 -- आंवला।खेत पर पानी पीने गये युवक को नशीला पदार्थ पिला दिया । विरोध पर दबंगों ने भाई-बहन को पीट दिया। ग्राम पचधेर का अरुण खेत में घास काट रहा था। खेत में काम कर रहे ग्रामीण की बोतल से पानी पी लिया। आरोप है कि पानी पीते ही अरुण बेहोश होकर गिर पड़ा। देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश की। इसी दबंग शराब के नशे में उनके घर पहुंचा और उसकी बहन के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर उसने बहन को लात-घूसों से पीटा। जब दूसरा भाई उसे बचाने आया तो बेरहमी से पीटा, उसके सीने में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है तथा घायल को उपचार को भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.