गौरीगंज, जनवरी 30 -- अमेठी। युवक को नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजों ने बैंक में अकाउंड खुलवाने के बहाने 12 लाख रुपए का लोन करवा कर सारे पैसे हड़प कर लिया। बैंक कर्मचारी जब वसूली करने के लिए पीड़ित के घर पहुंचे तो उसे अपने साथ हुई ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित के शिकायत करने पर आरोपियों ने बैंक का ऋण जमा कर देने का भरोसा दिलाया। लेकिन कई माह बाद भी जब पैसे जमा नहीं किए तो पीड़ित ने एएसपी से शिकायत की। मामले में एएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के बगिया बहोरखा निवासी चांद बाबू पुत्र अब्दुल खालिक ने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह अनपढ़ है। दो वर्ष पूर्व उसके गांव के ही दो युवकों ने उसे राजीव गांधी पालीटेक्निक स्कूल मुसाफिरखाना में चपरासी की नौकरी दिलवाने की बात कही। उसे 15 हजार रुपए महीना की सैलर...