प्रयागराज, मई 6 -- नौकरी से घर लौट रहे एक युवक को लिफ्ट देने के बहाने बोलेरो सवार बदमाशों ने नशीला पदार्थ पिलाकर लूट लिया। रुपये और सामान लूटने के बाद युवक को सड़क किनारे फेंककर भाग गए। मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए युवक के पिता ने जार्जटाउन थाने में तहरीर दी है। जौनपुर में सिगरामऊ निवासी सुरेन्द्र प्रताप सिंह की तहरीर के मुताबिक, उनका बेटा 27 वर्षीय अनुपम सिंह उर्फ शाहिल एमपी के बैतूल में नौकरी करता है। छह मई की रात करीब डेढ़ बजे प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन से उतरने के बाद ऑटो से सीएमपी डिग्री कॉलेज के पास अस्थाई बस अड्डे पहुंचा। वहां खड़ी बोलेरो में सवार कुछ लोगों ने उससे बदलापुर छोड़ने की बात कही। अनुपम गाड़ी में बैठ गया। आरोप है कि गाड़ी चलने के कुछ देर बाद पीछे बैठे एक व्यक्ति ने उसे पानी पिलाया, जिसके बाद उसे चक्कर आने लगा। शक होन...