शाहजहांपुर, अगस्त 30 -- जलालाबाद। रक्षाबंधन पर पत्नी और बच्चों के साथ बहन के घर आए युवक को ढाई घाट पुल से नदी में फेंकने का आरोप लगा है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रातभर तलाश कराई, लेकिन शनिवार को दूसरे दिन भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला। अब पुलिस नाव के जरिए नदी में तलाश कराया जा रहा है। हरदोई जिले के इनायतपुर गांव निवासी आकाश (27) दिल्ली में कपड़े की फैक्ट्री में टेलरिंग का काम करते हैं। पत्नी विनीता ने बताया कि वह तीन बच्चों के साथ 25 अगस्त को रक्षाबंधन पर फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र के भागगनपुर गांव स्थित अपनी बहन रचना के घर आई थीं। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: गंगा में गोताखोर युवक की तलाश में उतरे, तेज बहाव से नहीं लगा सुराग शुक्रवार शाम रक्षाबंधन के बाद आरोप है कि नंदोई राजबहादुर का भाई नन्हें...