रांची, जनवरी 22 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के हेसाग नया टोली निवासी राजेश तिग्गा ने अमित महतो, प्रकाश महतो, योगेंद्र महतो और सूरज लोहरा पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में राजेश तिग्गा ने सभी आरोपियों के खिलाफ जगन्नाथपुर थाने में केस दर्ज कराया है। राजेश ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार की सुबह घर से निकले तो आरोपी अमित, प्रकाश, योगेंद्र और सूरज उनसे उलझ गए। धारदार हथियार से मारकर उनका सिर फोड़ दिया। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। घटना के बाद सभी आरोपी भाग निकले। जिसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.