गोपालगंज, जनवरी 30 -- गोपालगंज,हमारे संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के कोन्हवा मोड़ के समीप एनएच-27 पर शुक्रवार को एक बेकाबू कार ने सड़क पार कर रहे युवक को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। युवक को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर पास स्थित एक बिजली के खंभे से जा टकराई। इसके बाद खंभे में करंट प्रवाहित हो गया। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद एक दूसरा युवक कार सवार चालक को बचाने के लिए आगे बढ़ा। लेकिन, वह करंट की चपेट में आ गया। इस घटना में मौके पर उसकी भी मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया गया है कि शहर की ओर से एक कार तेज रफ्तार में सासामूसा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान कोन्हवा मोड़ के समीप एनएच-27 पर सड़क पार कर रहे कोन्हवा गांव निवासी मुमताज आलम के पुत्र फिरोज आलम को कार ने जोरदार धक्का मार दिया। हादसे में फिरोज आलम गंभीर रूप से जख्मी हो ...