बाराबंकी, मई 14 -- देवा शरीफ। देवा-बाराबंकी रोड पर समैया मिल नाले के पास बीती रात कतिपय दबंगों ने एक युवक को लाठी डंडो से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जिससे वह घायल हो गया। मौके पर पहंुची डायल 112 को देख हमलावर युवक मौके से भाग निकले। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली देवा आदर्श नगर पंचायत के मोहल्ला हुज्जाजी निवासी जुबेर पुत्र शाईद रात 12:30 बजे बाराबंकी से देवा आ रहे थे, बताते हैं कि सुमैया मील नाले के पास जैसे ही पहंुचे थे कि वैगनआर गाड़ी से पहंुचे कई दबंग युवकों ने कार से बाइक में टक्कर मार दी। बाइक से जुबेर के गिरते ही उसके ऊपर कार सवार युवक टूट पड़े और लाठी डंडों से हमला कर दिया। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर घायल जुबेर अपनी जान बचाकर पास की झाड़ियों में छुप गया और तत्काल डायल 112 नंबर को फोन मिलाया। मौके पर पहुंची डायल...