फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 3 -- नवाबगंज। कस्बे के मुख्य बाजार में होली की खरीदारी के दौरान हुड़दंग काटना एक युवक को महंगा पड़ गया। मंगलवार को बाजार में भारी भीड़ के बीच एक युवक तेज रफ्तार बाइक से फर्राटा भर रहा था। वह साइलेंसर से पटाखे जैसी आवाजें निकाल रहा था, जिससे बाजार में मौजूद महिलाओं व बच्चों और बुजुर्गों में दहशत फैल गई। किसी अनहोनी की आशंका के चलते स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को दबोच लिया और उसकी बाइक जब्त कर थाने ले आई। पुलिस की इस मुस्तैदी को लेकर व्यापारियों और जनता ने सराहना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...