देवरिया, फरवरी 18 -- देवरिया, निज संवाददाता। रामपुर कारखाना उपनगर में अतिक्रमण हटाने के दौरान वीडियो बना रहे युवक को थानेदार द्वारा थप्पड़ जड़ने के मामले की जांच कर सीओ सिटी ने अपनी रिपोर्ट एसपी को सौंप दी है। हालांकि पांच दिन का समय गुजर जाने के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई न होने से तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। रामपुर कारखाना नगर पंचायत में अतिक्रमण था। नगर पंचायत द्वारा कई बार नोटिस और चेतावनी दिए जाने के बावजूद अतिक्रमण न हटाए जाने पर प्रशासन ने शुक्रवार को सख्ती दिखाते हुए जेसीबी मशीन से कार्रवाई की। मुख्य चौराहे से सटी मेन रोड पर आधा दर्जन से अधिक दुकानों के चबूतरे तोड़े गए। बताया जा रहा है कि अतिक्रमण हटाने के दौरान एक युवक वीडियो बनाने लगा। जिस पर थानेदार ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ जड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ...