बागपत, फरवरी 2 -- बिनौली। मुकीमपुरा गांव के कश्यप मौहल्ले में कई वर्षों से जल भराव और कीचड़ की समस्या से त्रस्त गांव के मोहित कश्यप ने सोमवार तालाब में जल समाधि लेने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने उसे रोको तो ग्रामीणों और महिलाओं धरना देकर बैठ गया। सूचना पर पहुचें राजस्व अधिकारियों और ब्लॉक कर्मियों ने पंपिंग सेट से तालाब से पानी निकलवाने और उसकी सफाई कराने का आश्वासन दिया। भंवर सिंह, कुंवरपाल, मंजीत, अजय, सत्यवीर सिंह रामेश्वर आदि का कहना हैं कि मौहल्ले में स्थित तालाब अतिक्रमण और कूड़ा करकट से अटा पड़ा जिस कारण मौहल्ले से जल निकासी बंद पड़ी हैं, जिससे गलियों में जल भराव और कीचड़ की स्थिति बनी हैं। समस्या को लेकर गांव के मोहित कश्यप ने वीडियो वायरल कर तालाब में जल समाधि लेने की चेतावनी दी थी। सोमवार को मोहित ने तालाब में घुसकर जल समाधि लेने...