पीलीभीत, मई 18 -- गांव बरसिया के युवक को चाकू व तमंचा की वट से हमलाकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल का डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीसलपुर के गांव बरसिया निवासी नंदराम पुत्र बुलाकीराम को पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही लोगों ने पकड़ लिया और चाकू व तमंचा से सिर पर हमलाकर उसे घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के ही आरोपी अमित, सुरजीत, अजय, राहुल, विकास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- युवक को तमंचे की वट से सिर हमलाकर किया घायल यह भी पढ़ें- गौशाला में घुसकर युवक पर हमला, फायरिंग से दहशत यह भी पढ़ें- गौशाला में घुसकर युवक पर हमला, फायरिंग से दहशत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...