युवक को तमंचा दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार
रुडकी, मार्च 9 -- मंगलौर, संवाददाता। अंबेडकर चौक पर पैसे के विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट और सरेराह तमंचा दिखाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से अवैध देशी तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने बताया कि लंढौरा के वार्ड नंबर नौ निवासी जुनैद का अपने पड़ोसी समीर के साथ काफी समय से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार दोपहर समीर का दोस्त अयान अंबेडकर चौक पर पहुंचा। आरोप है कि अयान ने समीर का पक्ष लेकर जुनैद के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.