आगरा, मार्च 3 -- शहर कोतवाली पुलिस ने एक युवक के पास से तमंचा व कारतूस मिलने पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस युवक के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई कर रही है। रविवार को कोतवाली प्रभारी प्रवेश सिंह राणा ने बताया कि वह पुलिस बल के साथ छर्रा रोड पर चेकिंग कर रहे थे। उसी समय शहर के मोहल्ला भूतेश्वर का रहने वाला अर्जुन पुत्र राजेश गोस्वामी संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने जब अर्जुन की तलाशी ली तो पुलिस को उसके पास से तमंचा व कारतूस मिला। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...