युवक को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप
बिहारशरीफ, मई 20 -- सरमेरा, निज संवाददाता। स्थानीय बाजार के दुकानदार प्रेम कुमार उर्फ प्रेम हलवाई ने अपने पुत्र प्रशांत कुमार को अपहरण के झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने सदर डीएसपी को आवेदन देकर मामले की जांच करने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करना चाहते हैं। गरीब परिवार के हैं। चाय-नाश्ता की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। डीएसपी से उन्होंने इंसाफ की गुहार लगायी है। आवेदन में कई ग्रामीणों के भी हस्ताक्षर हैं। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव ) यह भी पढ़ें- युवक को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.