युवक को जहरीले कीड़े ने काटा, हालत बिगड़ी
कन्नौज, सितम्बर 10 -- सौरिख, संवाददाता। क्षेत्र में ससुराल आए एक युवक को जहरीले कीड़े के काटने से उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, तिर्वा कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला मंडी बाजार निवासी मोनू पुत्र रौनक अली (28) बुधवार को अपनी ससुराल थाना क्षेत्र के कबीरपुर रोड निवासी शाहिद अली के यहां आए हुए थे। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे वह लघुशंका के लिए खेतों की ओर गए थे, तभी किसी जहरीले कीड़े ने उन्हें काट लिया। कुछ ही देर में युवक की हालत बिगडऩे लगी। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन तुरंत युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख लेकर आए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.