शाहजहांपुर, जून 7 -- शाहजहांपुर जनपद के खुदागंज थाना क्षेत्र में युवक को चाचा और बाबा ने बेरहमी से डंडों से पीटा। घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक की पत्नी ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया है कि युवक के पिता की हो मौत हो चुकी है। वहीं उसकी मां की दूसरी शादी हो गई है। इसके बाद युवक ने कुछ दिन पहले शादी कर ली। आरोप है कि चाचा-बाबा शादी के बाद युवक को घर से भगाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी को लेकर युवक को बेरहमी से डंडों से पीटा गया। पत्नी को भी मारा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...