युवक को चाकू मारा, एक गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, मई 28 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र में साथी के साथ हुई कहासुनी को सुलझाने गए युवक के पेट में पड़ोसी युवक ने चाकू मार दिया। पुलिस ने दो भाइयों समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की रामपार्क कॉलोनी में जसवीर चौधरी परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी सुमन ने पुलिस को बताया कि बेटे रूप चौधरी के साथी विशाल की पड़ोस में रहने वाले रोशन से कहासुनी हो गई थी। 26 मई की रात नौ बजे रूप काम से घर आया और फिर रोशन के घर चला गया। यहां विशाल के साथ हुई कहासुनी को सुलझाने के लिए बात करने लगा। आरोप है कि रोशन ने भाई पवन, पिता संजय और माता के साथ मिलकर पुत्र के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। विरोध करने पर रोशन ने पुत्र के पेट में चाकू मार दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.