हल्द्वानी, मार्च 6 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। काठगोदाम में गुरुवार शाम एक युवक को सरेआम चाकू मारने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, घायल युवक का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। कुष्ठ आश्रम, राजपुरा निवासी बच्ची देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा हेम आर्या उर्फ हिमांशु गुरुवार शाम अपनी एक महिला दोस्त को लेने काठगोदाम गया था। आरोप है कि इसी दौरान रेलवे स्टेशन के सामने अमन सिंह और विकास सिंह निवासी नवाबी रोड ने यहां पहुंचकर पुरानी रंजिश में धारधार हथियार (चाकू) से हिमांशु पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि उनके बेटे के पेट में तीन बार चाकू घोंपा। हमले में गंभीर रूप से घायल हिमांशु जमीन पर गिर गया। जिसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों को दो लोगों ने पकड़ लिया और ...