गाज़ियाबाद, मई 21 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में चार युवकों ने एक युवक को घेरकर चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सुंदर नगरी दिल्ली के रहने वाले अकबर ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अरबाज अपने जीजा समीर के साथ 17 मई को शालीमार गार्डन की राजीव कॉलोनी गया था। आरोप है कि वहां तौहीद, आलिम, मुसिर उर्फ मुत्ता और जावेद ने दोनों को घेर लिया। चारों ने उनके बेटे अरबाज पर चाकू से कई वार किए। इससे वह घायल होकर वहीं गिर गया। भीड़ जमा होने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। अकबर ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बत...