बागपत, अप्रैल 16 -- नगर के एक मैरिज होम में बुधवार को शादी समारोह में डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में दुल्हन के चचेर भाई को बारात में आए युवकों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पठानकोट मोहल्ले के रहने वाले वसीम ने बताया कि बुधवार को कांधला, शामली जनपद से उसकी चचेरी बहन नाजिया की बारात आयी हुई थी। शादी समारोह का आयोजन फौजी मैरिज होम में किया जा रहा था। दोपहर बाद कुछ बाराती मैरिज होम के बाहर कार में तेज आवास में गाना बजाने लगे। उसके भतीजे आजिम पुत्र नसीम ने तेज आवाज में गाना बजाने से मना किया, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। इसके कुछ ही देर बाद आरोपी चाकू लेकर आए और उसके भतीजे आजिम पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस दौरान आरोपियो ने आजिम के सीने पर ...