बलिया, मार्च 29 -- बलिया। शहर के बेदुआं निवासी 22 वर्षीय सूरज को शनिवार की शाम धरीक्षन दास की कुटिया के पास चाकू मारकर घायल कर दिया गया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सूरज की मां सीमा की तहरीर पर पुलिस ने कंसपुर दियर निवासी अमित यादव उर्फ चंचल, नेता यादव तथा कुछ अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पुराने विवाद को लेकर यह घटना हुई है। मुकदमा पंजीकृत कर घटना की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.