बलिया, जनवरी 11 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। घर जा रहे एक युवक को बदमाशों ने रास्ते में चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान फायरिंग करने की भी चर्चा हो रही है। हालांकि कुछ युवकों ने एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसके दो अन्य साथी भागने में कामयाब हो गये। पुलिस पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश करने में जुटी हुई है। दोकटी थाना क्षेत्र के हृदयपुर निवासी 24 वर्षीय सोनू राम बैरिया के रानीगंज में स्थित एक बैंक में दैनिक कर्मचारी का काम करता है। बताया जाता है कि देर शाम वह बाजार से समोसा लेकर घर जा रहा था। इसी बीच गांव के बागीचा में खड़े किसी अन्य जगह के तीन युवकों से उसने वहां पर मौजूद होने का कारण पूछा। ग्रामीणों का कहना है कि बदमाशों ने पहले तो उसके उपर तीन राउंड फायरिंग किया। हालांकि जब वह बचकर भागने लगा तो पीछा कर चाकू से हमला कर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.