मुरादाबाद, मार्च 9 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में काम पर लौट रहे युवक को घेरकर कुछ लोगों ने पीट दिया। इसके अगले दिन उसके घर पर धावा बोल कर पत्थरबाजी की। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में घायल युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइंस के मऊ हरथला निवासी ममता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा विशाल शनिवार शाम काम पर से घर लौट रहा था। उसी दौरान आरोपी बोबी ने कुछ लड़कों के साथ घेरकर मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। अगले दिन रविवार सुबह आरोपी बोबी अपने भाई अरुण व तहेरे भाई अमित के साथ जहां विशाल काम करता था वहां पहुंच गया। हालांकि उस समय विशाल वहां नहीं था। बाद में आरोपी ने लाठी-डंडा और ईंट-पत्थर से विशाल के घर हमला कर दिया। पुलिस के जाने के बाद आरोपी अमित, उसकी मां ...