युवक को घर से बुलाकर फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार
मथुरा, जून 10 -- थाना क्षेत्र के गोपाल बाग क्षेत्र में दो दिन पूर्व युवक को घर से बाहर बुलाकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के आरोप में वांछित दो युवकों को गिरफ्तार कर चालान किया। कालोनी निवासी प्रेमदेव ने मुकदमा दर्ज कराया था इसमें आरोप लगाया कि आठ जून की रात दो युवकों ने उसे फोन कर घर के बाहर बुलाया। आरोप है कि जैसे ही वह दरवाजे से बाहर आया तभी बुलाने वाले युवकों ने उसके ऊपर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इससे वह बाल बाल-बच गया। पुरानी रंजिश के कारण फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। तभी से पुलिस सर्विलांस आदि के माध्यम से आरोपियों की तलाश कर रही थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया तभी पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर बुधवार को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बठैन गेट निवासी भोला उर्फ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.