अमरोहा, मई 6 -- गजरौला। घर में घुसकर युवक को मारपीट कर घायल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला नाईपुरा निवासी रोहित का मोहल्ले के ही निवासी शैंकी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। रोहित सोमवार को अपने घर में बैठा था। आरोप है कि तभी शैंकी अपने परिवार के साथ उसके घर में घुस आया। आरोपियों ने रोहित को मारपीट कर घायल कर दिया। शोर होने पर लोग जमा हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को सीएचसी ले जाया गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में रोहित की तहरीर पर आरोपी शैंकी, संगीता व बव्वो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही। यह भी पढ़ें- परिवार से मारपीट करने का आरोप यह भी पढ़ें- युवक को घर में घुसकर पीटा, तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...