युवक को घर में घुसकर पीटा, औरतों संग अभद्रता
कौशाम्बी, जून 14 -- कोतवाली क्षेत्र के छोकरियन का पूरा मजरा समदा निवासी रंजीत साहू ने बताया कि विपक्षियों ने उसकी बकरी के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी थी। इससे वह घायल हो गई थी। इसी बात को लेकर उन लोगों से रंजिश थी। आरोप है कि 11 जून की रात आरोपियों ने घर में घुसकर पिटाई की। इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। महिलाओं संग भी अभद्रता की। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जितेंद्र पांडेय, उत्तम पांडेय, सचिन उर्फ पमपम, अन्नी, इनके दो अन्य भाई एवं मामा के खिलाफ केस दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.