हापुड़, अप्रैल 6 -- देहात थाना क्षेत्र के गांव पीरनगर सूदना में रास्ते में गिरे सरसो के कट्टे को वापस करने गए एक युवक पर गांव के ही कुछ लोगों ने घर में खींचकर उसके साथ बेरहमी से मारीट करते हुए उसे घायल कर दिया था। इस मामले में रविवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शेष लोगों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।देहात थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि गांव पीरनगर सूदना के रहने वाले मुकेश ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया था कि बीती एक अप्रैल उसका भाई लीलू खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में उनके भाई को एक सरसो का कट्टा पड़ा हुआ मिला। इसके बाद उनके भाई ने इस कट्टे को उठाकर गांव निवासी मोनू साइकिल वालेे की दुकान पर रख दिया। कुछ देर बाद उनके भाई को गांव निवासी ज्ञानी के कट्टे होने की जानकारी हुई। इसके बाद...