अलीगढ़, मार्च 24 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दोदपुर में युवक को गोली लगने के मामले में पुलिस उसके साथियों की तलाश में लगी है। छीनाझपटी में खुद को ही तमंचे से गोली लगी थी। घायल का अभी दीनदयाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि मोहल्ला हाथीडूबा निवासी अरमान सोमवार की देर रात अपने दोस्त अरबाज के साथ दोदपुर स्थित होटल से खाना लेने गया था। आरोप है कि वहां पर दो पक्षों में विवाद हो रहा था। तभी एक पक्ष ने तमंचे से गोली चला दी थी। जो वहां खड़े अरमान के पैर में जा लग गई थी। हालांकि पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि अरमान अपने साथियों के साथ घर के दरवाजे पर था। तभी छीनाझपटी में हाथ में लगे तमंचे से गोली चल गई,जो उसके पैर में लगी थी। अब पुलिस उसके साथियों की तलाश में लगी है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि गोली किसी...