युवक को गोली मारी, चार पर मुकदमा
प्रयागराज, मई 4 -- प्रयागराज। बक्शी खुर्द दारागंज निवासी एक युवक को शनिवार रात गोली मारकर घायल कर दिया गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में चार लोगों के खिलाफ दारागंज थाने में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। बक्शी खुर्द निवासी दिनेश कुमार निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई गोरे निषाद अपने दोस्तों आजाद निषाद और हर्ष पांडेय के साथ पान की दुकान पर मौजूद था। रात करीब साढ़े 11 बजे अतुल निषाद और शनि मिश्रा अपने साथियों हर्ष मिश्रा और सुखलाल पासी के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि सभी ने पहले गालीगलौज की और फिर तमंचे से फायर कर दिया, गोली गोरे निषाद के बाएं पैर में लगी। लोगों को जुटता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल गोरे को अस्पताल ले जाया गया। तहरीर के आधार पर अतुल निषाद, शनि उर्फ कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.