गोपालगंज, अगस्त 30 -- गोपालगंज। शहर के पुरानी चौक धोबी मोहल्ला के समीप महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान गोली मार कर पान दुकानदार की हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपित की तलाश में पुलिस ने सीवान में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपित व शहर के श्याम सिनेमा रोड वार्ड नंबर 17 मोहल्ले का रोहित कुमार उर्फ लवकुश पुलिस पकड़ में नहीं आ सका। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर भी लगातार दबिश दे रही है। ताकि वह खुद हत्या के मामल में सरेंडर कर दे।

मुख्य आरोपित की तलाश नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपित का लोकेशन मानवीय व तकनीकी आधार पर पता लगाया जा रहा है। सीवान के विभिन्न जगहों पर उसकी तलाश में छापेमारी की गई। इसके अलावा गोपालगंज के विभिन्न उसके संभावित ठिकानों पर भी तलाशी ली गई। आरोपित...