गोरखपुर, मार्च 14 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता चिड़ियाघर के पास रुपये के लेन-देन के विवाद में युवक को गोली मारने और उसके साथी पर हमला करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को चार आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपितों में पंकज शाही के अलावा युवराज सिंह और राहुल सिंह तथा लालू यादव शामिल हैं। एसपी सिटी ने बताया कि चारों आरोपित गोलीकांड में शामिल थे।बड़हलगंज क्षेत्र के महुआपार निवासी पंकज शाही ने 10 मार्च की रात में बुद्धविहार पार्ट-सी निवासी शशांक त्रिपाठी को साढ़े तीन लाख रुपये लौटाने के बहाने चिड़ियाघर के पास बुलाया था। वहां पहले से मौजूद युवराज सिंह, राहुल सिंह और लालू यादव ने शशांक त्रिपाठी और उसके मित्र प्रियांशु सिंह पर हमला कर दिया था। हमले के दौरान हुई फायरिंग में गोला क्षेत्र के ...