आरा, दिसम्बर 15 -- -जख्मी के बयान पर धोबहां थाने के दरियापुर गांव निवासी युवक को किया गया नामजद -दोस्त के घर श्राद्ध में भाग लेने मुफस्सिल थाने के भकुरा गांव में युवक को मारी गयी थी गोली आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव में बलिगांव गांव निवासी सुजीत कुमार सिंह उर्फ गोलू सिंह को गोली मारने में केस दर्ज करा दिया गया है। गोलू सिंह की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में धोबहां थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी हरिओम सिंह नामक युवक को नामजद किया गया है। हरिओम सिंह जख्मी सुजीत कुमार सिंह उर्फ गोलू सिंह के ननिहाल का रहने वाला और उसकी पत्नी का प्रेमी है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। प्राथमिकी में सुजीत कुमार सिंह उर्फ गोलू सिंह की ओर से कहा गया है कि हरिओम सिंह का उसकी पत्नी के साथ पिछले करीब तीन साल से प...