अलीगढ़, जून 22 -- अलीगढ़, ‌वरिष्ठ संवाददाता। क्वार्सी थाना क्षेत्र के रामघाट रोड स्थित अतरौली बस अड्डे पर जीजा व साले के झगड़े में तीसरे युवक को गोली लगने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में टीमें लगी हुई हैं। मामले में जनकपुरी निवासी शशांक सिंह ने तहरीर दी। इसमें कहा कि शुक्रवार देररात 12 बजे वह अपने छोटे भाई यशार्थ सिंह के साथ अपनी दुकान एसएन मेडिकल स्टोर को बंद करके घर जा रहे थे। अतरौली अड्डे पर दूध लेने के लिए रुके तो देखा कि तीन व्यक्तियों में गालीगलौच व हाथापाई हो रही है। यह भी पढ़ें- जीजा-साले के झगड़े में फायरिंग, युवक को लगी गोली इनमें बौनेर निवासी सागर ठाकुर, हरदुआगंज क्षेत्र के भवीगढ़ निवासी अजय राज व पंकज उपाध्याय शामिल थे। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक ग...