गुड़गांव, अप्रैल 12 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। अशोक विहार फेज-तीन में करीब 45 वर्षीय एक युवक की टांग में गोली मारने के मामले में अब तक गुरुग्राम पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। शनिवार शाम को लोगों ने सेक्टर-पांच थाने के प्रभारी सत्यवान से मुलाकात की। कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नाराज लोग सोमवार को पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा से मुलाकात करेंगे। अशोक विहार के ए ब्लॉक निवासी संजय कुमार ने बताया कि गत पांच अप्रैल की रात को अशोक विहार फेज-तीन की गली नंबर बी-टू निवासी सुरेंद्र सिंह के घर के बाहर दोस्तों के साथ हुक्का पी रहा था। उसके साथ सुरेंद्र सिंह के अलावा मंजीत, दिनेश, राहुल, समुंद्र सैनी आदि मौजूद थे। रात नौ बजकर 41 मिनट पर उसकी बाईं टांग में कोई वस्तु तेजी से लगी। उसे असहानीय दर्द हुआ। खून बहने लगा। दोस्तों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवा...