युवक को गोली मारने के मामले में आरोपियों की तलाश तेज
हाथरस, जुलाई 23 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मिरगामई में पिछले दिनों युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव अखईपुर निवासी विशाल पुत्र राजेश सिंह का कुछ लोगों से पूर्व में विवाद हुआ था। सोमवार को विशाल अपने दोस्त लवकुश के साथ बाइक से किसी काम से जा रहा था। मथुरा बरेली हाईवे पर मिरगामई के निकट कुछ बाइकों पर आए हमलावरों ने विशाल और उसके दोस्त को घेर लिया था। हमलावरों ने फायरिंग की थी। एक गोली विशाल के होंठ को छूते हुए निकल गई थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जहां चिकित्सक ने उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों से सात आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.