शाहजहांपुर, मई 10 -- शाहजहांपुर। जलालाबाद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। जबकि पुलिस का एक सिपाही भी घायल हो गया। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन, नकदी और बाइक बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, छह मई को थाना जलालाबाद में एक युवक को जान से मारने की नीयत से गोली मारने का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी की पहचान कांट थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी अवनीश सिंह के रूप में हुई। शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गंगा एक्सप्रेस-वे की ओर भागने की फिराक में है। यह भी पढ़ें- पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक को गोली मारने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार इस पर पुलिस टीम ने पलहरई संपर्क मार्ग पर चेकिंग शुरू की। इसी...