हाजीपुर, अप्रैल 2 -- लालगंज,संवाद सूत्र। मंगलवार की शाम करताहां थाना क्षेत्र के घटारो गांव में एक 22 वर्षीय युवक को गोली मार घायल कर देने के मामले में अबतक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। घायल युवक के परिजन व गोली लगने से घायल अंटू कुमार का फर्दबयान आने पर मामला दर्ज किया जाएगा। अभी तक इस मामले में गिरफ़्तारी भी नहीं हो पाई है। इस घटना से घायल के परिजन व ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस चौकस है, ताकि कोई बड़ी घटना या अनहोनी ना हो। वही घटना क्रम का पूरा मामला पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसकी छानबीन में पुलिस जुट गई है। घटना की सूचना के बाद फॉरेंसिक लैब की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर विभिन्न पहलूओं पर जांच पड़ताल की है। गोली कांड की जांच करने पहुंचे सदर एसडीपीओ-2 गोपाल मंडल ने बताया कि दो माह पहले अंटू कुम...